{"_id":"5bd5f240bdec22699072c247","slug":"201540747840-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रे कर महिला के गहने लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्प्रे कर महिला के गहने लूट ले गए बदमाश
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सेक्टर-18 में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला पर नशीला स्प्रे कर बेसुध कर दिया और उसके गहने लूटकर फरार हो गए। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में किसान मजदूर कॉलोनी खेड़ी पुल निवासी प्रीति ने बताया कि शनिवार शाम को किसी काम से ओल्ड फरीदाबाद मार्केट आई हुई थी। लौटते समय सेक्टर-18 राजीव नगर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास आकर रुके।
विज्ञापन
इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती, उनमें से एक युवक ने उसके चेहरे पर कोई स्प्रे कर दिया। इससे वह बेसुध हो गई। काफी देर तक वह नजदीक ही एक स्कूल की दीवार के पास बैठी रही।
विज्ञापन
होश आने पर प्रीति ने देखा कि उसके गहने गायब थे। घर पहुंचकर उसने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर परिवार के लोग प्रीति को लेकर ओल्ड फरीदाबाद थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।