फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल

नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल

Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल

विज्ञापन
नाली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन घायल
फरीदाबाद। गांव नचौली में नाली को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों में जमकर लाठी और झंडे चले, फायरिंग भी हुई। इससे एक पक्ष के लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सुंदर के बेटे बॉबी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में पृथी और सुंदर का मकान आमने-सामने हैं। पृथी का मकान निर्माणाधीन है, जबकि सुंदर का मकान बना हुआ है। दोनों के मकान के बीच पानी निकासी के लिए बनी नाली का विवाद बना हुआ है। बृहस्पतिवार को विवाद के चलते दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। इस दौरान पृथी, अक्षय, कुल्लू, रोहित, विक्की, अनीश, धर्म सिंह व नीरज ने मिलकर उन पर लाठी, डंडा व रॉड से हमला कर दिया। इससे बॉबी, सुंदर व कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। बॉबी का आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने के लिए देशी कट्टा से दो फायर भी किए, मगर वह बच गया। जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि बॉबी अभी अस्पताल में भर्ती है, जबकि सुंदर और कमल को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed