फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सिविल अस्पताल से चोरी बच्चा गाजियाबाद से बरामद

सिविल अस्पताल से चोरी बच्चा गाजियाबाद से बरामद

Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल से चोरी बच्चा गाजियाबाद से बरामद
सिविल अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा गाजियाबाद से बरामद
विज्ञापन


बीके सिविल अस्पताल से मंगलवार रात चोरी हुए बच्चे को अपराध शाखा डीएलएफ ने गाजियाबाद स्थित एक निजी अस्पताल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे के अपहरण के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला पेशे से वकील बताई जा रही है। बच्चा पैदा न होने और पति के तलाक देने के भय से महिला ने अपनी सगी बहन के साथ मिलकर अस्पताल से नवजात को चुराया था।
मालूम हो कि सेक्टर तीन निवासी जयवीर दंपति ने समयपूर्व जन्म लिए नवजात को बीके सिविल अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया था। यूनिट में बच्चों की देखभाल पूरी तरह से डॉक्टर और नर्सों की टीम करती है। बच्चों के परिजनों को दिन में दो बार उन्हें देखने का समय दिया जाता है जबकि दूध पिलाने के लिए माता को तीन से चार बार यूनिट में जाने दिया जाता है। सोमवार को अस्पताल में बच्चे की मांग रेखा से आकर एक महिला मिली थी। बच्चों को खाने पीने की चीजें देकर महिला ने दंपति का विश्वास जीत लिया। महिला खुद को बच्चों की बुआ बताने लगी। मंगलवार रात वही महिला निकू वार्ड पहुंची थी और बच्चे को लेकर स्कूटी से फरार हो गई थी। एसजीएम नगर थाना पुलिस रेखा देवी की शिकायत पर बच्चे को अपहरण किए जाने की धारा में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि बच्चे को पीलिया है। बच्चे का पता लगाने के लिए पुलिस ने शुरूआत में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा के अस्पतालों में खाक छानी और पुलिस टीमों को संपर्क करने के लिए लगाया गया। पुलिस टीम को पता लगा कि एक बच्चे को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस पर टीम अस्पताल पहुंच गई और बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे को अपहरण किए जाने के आरोप में पंडित मोहल्ला गांव फतेहपुर चंदेला निवासी कविता व उसकी बहन पूजा निवासी जगदंबा कॉलोनी, जोहरीपुर थाना करावल नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पूजा के पति संजय की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार ताने से तंग आकर उठाया कदम
पुलिस के अनुसार आरोपी पूजा ने 1998 में कांति नगर दिल्ली निवासी संजय शर्मा के साथ शादी की थी। संजय शर्मा से एक लड़का व एक लड़की पैदा होने के बाद पूजा का संजय से तलाक हो गया। पेशे से वकील पूजा ने 2015 में संजय पे्रमी से प्रेम विवाह कर लिया था। संजय से विवाह के बहुत दिनों बाद भी पूजा को बच्चा पैदा नहीं हुआ था। आरोप है कि संजय ने पूजा पर दबाव बनाता था और बार-बार ताने देता था। वह कहता था कि उसे अपने खानदान का वारिस चाहिए। अगर बच्चा पैदा नहीं हुआ तो तलाक दे दूंगा। तलाक के भय से पूजा ने अपनी बहन कविता से बात करके फैसला लिया कि किसी भी अस्पताल से बच्चा चुरा कर संजय को उसका वारिस दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed