फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पुलिस टीम उतर प्रदेश और दिल्ली में कर रही छापेमारी

पुलिस टीम उतर प्रदेश और दिल्ली में कर रही छापेमारी

Sat, 02 Mar 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम उतर प्रदेश और दिल्ली में कर रही छापेमारी
कारतूस और बम बरामद होने के मामले में पुलिस यूपी-दिल्ली में कर रही छापेमारी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जीवन नगर स्थित कबाड़ा गोदाम से कारतूस और बम मिलने के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम अलीगढ़ और बस्ती उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है। पुलिस छापेमारी कर बेची गई गोलियों को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस टीम अभी इस बारे में कुछ बता नहीं रही है। पुलिस का कहना है कि सामान मिलने के बाद ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बृहस्पतिवार को जीवन नगर स्थित एक कबाड़ा गोदाम पर छापा मार वहां से तीन कबाड़ियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने गोदाम से करीब 1750 कारतूस सहित पांच निष्क्रिय बम बरामद किए थे। सारा सामान सेना के कबाड़ में आया था। गिरफ्तार आरोपी चार दि के पुलिस रिमांड पर हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि इनके तार अलीगढ़ और यूपी के गुलरिया के अलावा दिल्ली से जुड़े हुए हैं। ऐसे में पुलिस इनकी निशानदेही पर इन स्थानों पर छापामारी कर इनसे जुड़े लोगों को धरपकड़ करने का प्रयास कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस को अलीगढ़ और बस्ती यूपी के गुलरिया में छिपाई गई गोलियों की बरामदगी करनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed