फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान की साफ

चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान की साफ

Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दुकान की साफ

विज्ञापन
चोरों ने ताला तोड़ दुकान की साफ
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चोरी की वारदात पर लगाम नहीं लग रही है। सातवें दिन एक बार फिर चोरों ने यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक दुकान का ताला तोड़कर पूरा सामान चुरा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकानदार शिवम ने बताया कि जेएमडी कमर्शियल कंप्लेक्स में उनकी किरयाने की दुकान है। त्योहार को देखते हुए बृहस्पतिवार को ही दुकान में सामान भरा था। रात दुकान बंद कर आराम से घर लौटे। सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था, दुकान का सारा सामान गायब था। घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत ग्रीन फील्ड एसोसिएशन के आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को दी। मौके वीरेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में चोरी और लूटपाट की वारदात लगातार बढ़ रही है। सात दिन में यह सातवीं चोरी की घटना है। कॉलोनी में पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस चोरी की वारदात को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी लोगों ने सुरक्षा की मांग। उन्हें बताया कि लोग डर के साये में जीवन जी रहे है। चोरों के डर से कॉलोनी से पलायन कर रहे है। उन्हें उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। मगर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। शिवम ने बताया कि चोर करीब 40 हजार नकद और करीब ढाई लाख रुपये का सामान ले गए है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed