फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   टैंकर के चालक के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटे

टैंकर के चालक के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटे

Thu, 27 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
टैंकर के चालक के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटे
टैंकर चालक से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

फरीदाबाद। मदर डेयरी दूध का टैंकर लेकर सप्लाई पर आए चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर बदमाश 30 हजार रुपये लूट कर ले गए। घटना मंगलवार आधी रात के बाद दो बजे की है। दोनों दिल्ली से यहां मदर डेयरी बूथों पर दूध सप्लाई के लिए आए थे। डबुआ कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फज्जलपुर (दिल्ली) निवासी सदन नामक युवक मदर डेयरी के दूध के टैंकर पर चालक है। मंगलवार आधी रात के बाद करीब 2 बजे सदन हेल्पर असलम के साथ फरीदाबाद में दूध सप्लाई करने आया था। पुलिस में दर्ज करवाए मामले में सदन ने बताया कि जब वे लोग गाजीपुर रोड पर पहुंचे तो दो युवकों ने टैंकर के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उन्हें रुकवा लिया। इससे पहले कि सदन को कुछ समझ आता, दोनों ने उसे टैंकर से नीचे उतार लिया और हेल्पर को गाड़ी के अंदर ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मारपीट कर रुपये छीनने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के बारे में सुराग लगा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed