{"_id":"5c8270d7bdec221425445898","slug":"181552052439-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बन महिला से सोने के कड़े ठग ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बन महिला से सोने के कड़े ठग ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी बन सोने के कड़े ठग ले गए बदमाश
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित तिकोना पार्क में सैर करने आई महिला से पुलिसकर्मी बन ठगों ने सोने के कंगन उतरवा लिए और फरार हो गए। घर पहुंचकर महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-37 निवासी रेनू कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सेक्टर के तिकोना पार्क में सुबह सैर करने आई थी। इस दौरान वहां तीन युवक आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि यहां पहले भी लूटपाट की कई वारदात हो चुकी हैं। ऐसे में वह अपने कंगन उतारकर रख लें। रेनू कपूर उनकी बातों में आ गई। उन्होंने अपने हाथों में पहने कंगन उतार लिए। इस दौरान उन तीनों ने कंगन कागज में लपेट कर रखने में महिला की मदद की। कागज में कंगन लपेटकर वह रेनू कपूर को देकर वहां से चले गए। रेनू ने घर आकर कागज खोलकर देखा तो उसमें नकली कंगन थे। तब उन्हें अपने साथ ठगी का पता चला। उन्होंने परिवार वालों को इस बारे में बताया। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।