फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सात महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी

सात महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी

Thu, 17 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सात महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी
सात महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित सामुदायिक भवन में चल रही भागवत कथा के दौरान सात महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। आशंका जताई जा रही है कि बदरपुर व मोलड़बंद इलाके से आई आठ-दस महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण के दौरान धक्कामुक्की के दौरान चेन तोड़ी गई। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर में लगातार बढ़ती चोरी, झपटमारी की घटनाओं से लोगों में रोष है।
सेक्टर-37 सामुदायिक केंद्र में इन दिनों भागवत कथा चल रही है। बुधवार सुबह कलश यात्रा के बाद शाम को भागवत कथा हुई और रात को करीब 8.30 बजे आरती हुई। सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए की पूर्व प्रधान आशा शर्मा ने बताया कि प्रसाद वितरण के दौरान किरण, सुरेश शर्मा, ऊषा शर्मा, मंजू शर्मा, सुमन, मालती, रमेश देवी ने पाया कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। इनमें से दो महिलाओं की चेन कपड़ों में ही उलझी मिली, जबकि पांच की गायब थी। महिलाओं की चेन कटने की खबर से कथा स्थल पर हंगामा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी महेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, मगर वे चालू हालत में नहीं थे, ऐसे में फुटेज नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

आशा शर्मा के अनुसार, भागवत कथा के दौरान सामुदायिक भवन में पीछे की तरफ कुछ महिलाएं बैठी थीं। आयोजकों ने उनकी तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आरती के दौरान पीछे आकर बैठी महिलाएं मौजूद नहीं थीं। उन्होंने आशंका जताई कि चेन तोड़ने की घटना में उन महिलाओं का ही हाथ है, जोकि प्रसाद वितरण के दौरान आगे आकर धक्का मुक्की कर रहीं थी और इसी दौरान उन्होंने वारदात की। इस घटना के बाद सेक्टरवासियों में रोष है। थाना सराय ख्वाजा प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि चोरी चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed