{"_id":"59ba83514f1c1b1d688b48a5","slug":"181505395537-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पकड़ा 14 किलो गांजा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर पकड़ा 14 किलो गांजा, आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 14 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पकड़ा 14 किलो नशीला पदार्थ, धरा
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने जांच के दौरान 14 किलो 400 ग्राम गांजा पकड़ा है। फरीदाबाद जीआरपी पोस्ट ने गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी के अनुसार आरोपी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की जांच के दौरान पकड़ा गया। गांजे की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।
बुधवार शाम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जांच कर रहे थे। उसी दौरान मुंबई से अमृतसर को जाने वाली गाड़ी संख्या 12903 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी। ट्रेन के रुकने के बाद जीआरपी के कुछ जवान उसमें चढ़कर यात्रियों के सामान की जांच करने लगे। जीआरपी के जवानों को ट्रेन के अनारक्षित डिब्बे से उतरे एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। उसके पास एक कट्टा था। जीआरपी जवानों से उससे पूछताछ की। कट्टे को जब खुलवाया गया तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। जीआरपी ने गांजे को कब्जे में लिया है। गाजा 14 किलो 400 ग्राम पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश बताया है। यह हरियाणा के सोनीपत जिले के विशाल नगर का रहने वाला है। यह दिल्ली में सुल्तानपुरी में किराये के मकान में रहता है। दावा किया जा रहा है कि यह भुवनेश्वर से गांजा खरीदकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहा था। नई दिल्ली स्टेशन पर कड़ी जांच के चलते सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की सोच रहा था। उसी दौरान पकड़ा गया।
एसएचओ, जीआरपी, फरीदाबाद पोरस कुमार ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कड़ी जांच होने के कारण आरोपी फरीदाबाद उतर गया था। आरोपी मुकेश भुवनेश्वर से गांजा खरीदकर दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहा था। गांजे की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है।