{"_id":"5c9cc758bdec22141e223626","slug":"171553778520-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने किशोरी से दुष्कर्म किया
फरीदाबाद। थाना डबुआ क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला थाने में दर्ज मामले के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला सूरज नाम का युवक उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। किशोरी ने बताया कि बुधवार रात को वह अपने घर में सोई हुई थी, जबकि परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि आधी रात को युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। युवक ने कमरे में आकर उसका मुंह दबा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने उसे डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया। युवक के जाने के बाद किशोरी ने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रियांशी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।