{"_id":"5c5ed0bcbdec2211ac1af027","slug":"171549717692-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की पैरवी करने थाने पहुंचे वकील पिता ने हवलदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की पैरवी करने थाने पहुंचे वकील पिता ने हवलदार को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की पैरवी करने थाने पहुंचे वकील पिता ने हवलदार को पीटा
फरीदाबाद। अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में पकड़े गए बेटे की पैरवी करने बीपीटीपी थाने पहुंचे वकील पिता ने हवलदार को पीट दिया। थाना बीपीटीपी पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना पुलिस गत 6 फरवरी को पुलिस टीम गश्त करते हुए विपुल प्लाजा चौक पर पहुंची तो वहां कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर वे भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए। पुलिस टीम ने उस युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आयुष निवासी भीमक कॉलोनी बताया। पुलिस टीम उसे थाने ले गई। जांच अधिकारी हवलदार राजकुमार ने बताया कि आयुष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी कि तभी एक व्यक्ति थाने में आया और हंगामा करने लगा।
उसने बताया कि वह आयुष का पिता सुरेंद्र है और पेशे से वकील है। पुलिस ने उसे शांत करने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माना। आरोप है कि सुरेंद्र शर्मा ने इस दौरान वहां मौजूद हवलदार हरविंद्र का गिरेबान पकड़ लिया और पीटने लगा। सुरेंद्र ने हवलदार की आंख में घूंसा मारकर घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने सुरेंद्र शर्मा को भी हिरासत में ले लिया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने आयुष के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और उसके पिता के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बीपीटीपी थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।