फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर जा रहे हवलदार की दुर्घटना में मौत

मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर जा रहे हवलदार की दुर्घटना में मौत

Sun, 25 Nov 2018 08:15 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर जा रहे हवलदार की दुर्घटना में मौत
सड़क हादसे में हवलदार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-दो अनाज गोदाम रोड पर रविवार तड़के एक कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में हवलदार की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

ऊंचा गांव निवासी धर्म सिंह (56) गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में हवलदार थे। टाउन नंबर दो पुलिस चौकी प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि एनआईटी-दो निवासी शिव सिंह (47) ट्रक चालक है। वह रविवार तड़के करीब पांच बजे किसी काम से एनआईटी-तीन की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी सवारी के इंतजार में खड़े हवलदार धर्म सिंह ने शिव सिंह से लिफ्ट मांगी। शिव सिंह ने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। अभी वे थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना में धर्म सिंह और शिव सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हवलदार धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। शिव सिंह का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed