फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अशोक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

अशोक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

Sat, 27 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अशोक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
अशोक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर
विज्ञापन


फरीदाबाद। गांव खेड़ीकला में करीब पांच माह पूर्व हुए अशोक हत्याकांड में विशेष जांच दल (एसआईटी) हत्याकांड के मुख्य आरोपी हेमराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पुरानी रंजिश के चलते अशोक की गोली मारकर हत्या करवाई थी। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
इस साल 10 मई को गांव खेड़ी कलां निवासी अशोक उर्फ मुंड की गांव में ही एक काले रंग की मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान दोनों ने अपना मुंह बांध रखा था। थाना भूपानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जांच अपराध शाखा डीएलएफ को दी गई थी। शुरुआती जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में गौरव अत्री और उमेश को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद यह मामला स्टेट क्राइम को स्थानांतरित हो गया था। अब कुछ दिन पहले यह मामला वापस जिला पुलिस के पास आया। पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ने मामले की जांच के लिए डीसीपी नितिका गहलोत की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया।
विज्ञापन

डीसीपी गहलोत ने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार को इस मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी हेमराज को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी के अनुसार जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी ने गांव में चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते अशोक उर्फ मुंड की गौरव और उमेश से हत्या करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने अब हेमराज को हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार वारदात को अंजाम देने की पूरी रूपरेखा हेमराज के ऑफिस में बैठकर रची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed