फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   युवक से पूछताछ के बाद अब कई व्यापारियों पर गिर सकती है गाज

युवक से पूछताछ के बाद अब कई व्यापारियों पर गिर सकती है गाज

Thu, 25 Apr 2019 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
युवक से पूछताछ के बाद अब कई व्यापारियों पर गिर सकती है गाज
होडल से पकड़े गए 51 लाख के मामले में व्यापारियों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन


फरीदाबाद। चुनाव के मद्देनजर पांच दिन पूर्व होडल में व्यापारी की गाड़ी से पकड़े गए 51.34 लाख रुपये के मामले में आयकर मुख्यालय फरीदाबाद की टीम ने जांच तेज कर दी है। युवक की शिनाख्त पर आयकर टीम अन्य व्यापारियों से भी पूछताछ करेगी। इससे कई व्यापारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
पिछले दिनों होडल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा गाड़ियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट भूमित दहिया के नेतृत्व में टीम ने पुन्हाना रोड पर एक व्यापारी की गाड़ी से 51.34 लाख की नकदी बरामद की थी। टीम ने नकदी के बारे में व्यापारी के बयान दर्ज किए गए। इस रकम को खजाना कार्यालय में जमा कर दिया गया। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि पकड़ी गई नगदी को वह कुछ व्यापारियों से लाया था। युवक की निशानदेही पर अब व्यापारियों से पूछताछ की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि युवक सच बोल रहा या झूठ। आयकर विभाग की आईटी टीम इस संबंध में जल्द व्यापारियों से पूछताछ कर सकती है। पकड़ी गई रकम के संबंध में सही जवाब नहीं दिया तो व्यापारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


वर्जन
आयकर विभाग की टीम युवक द्वारा बताए गए व्यापारियों से पूछताछ करेगी। अगर पूछताछ में व्यापारियों ने रकम के संबंध में सही जवाब दिया तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा, नहीं तो उन पर भी विभाग की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिपिन विहारी सिंह, आयकर आयुक्त फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed