फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ट्रांसपोर्टर की पत्नी को बंधक बना लाखों की लूट

ट्रांसपोर्टर की पत्नी को बंधक बना लाखों की लूट

Sat, 02 Feb 2019 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की पत्नी को बंधक बना लाखों की लूट
ट्रांसपोर्टर की पत्नी को बंधक बना लाखों की लूट
विज्ञापन


फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में तीन बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर की पत्नी को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर व 60 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय ट्रांसपोर्टर दिल्ली गए हुए थे। बदमाश उनसे मिलने और मोबाइल नंबर लेने के बहाने घर में दाखिल हुए। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में दिल्ली से लौटने के बाद ट्रांसपोर्टर ने घटना की शिकायत पुलिस चौकी में जाकर दी। थाना सारन पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पर्वतीय कॉलोनी निवासी लोकपाल सिंह ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। शुक्रवार को वह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। बच्चे स्कूल गए थे और घर में उनकी पत्नी अंजू देवी अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। इस पर उनकी पत्नी ने दरवाजा खोल कर पूछा तो उसने कहा कि लोकपाल से मिलना है तो अंजू देवी ने उन्हें बताया कि वह दिल्ली गए है। उस व्यक्ति ने उनका नंबर मांगा तो उनकी पत्नी अपना फोन उठाने के लिए अंदर चल दी। इस दौरान उस व्यक्ति के साथ-साथ दो और लोग अंदर आ गए। उन्होंने महिला के मुंह पर टेप लगा दी और टेप से ही हाथ पांव बांध दिए। बदमाशों ने महिला के पहने हुए गहने उतरवाए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी और बेड के बॉक्स को खंगाला। बदमाश बेड में रखे लाखों रुपये के जेवर और अलमारी में रखे करीब 60 हजार रुपये लूट कर ले गए। बदमाशों ने चार से पांच मिनटों में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


पड़ोसी ने खोले हाथ-पांव
बदमाशों के जाने के बाद जैसे तैसे महिला ने अपने मुंह से टेप हटाई और शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर उनके पड़ोस में रहने वाला आकाश नाम का युवक अंदर पहुंचा तो उन्होंने महिला के हाथ पांव बंधे हुए देखे। आकाश ने उनके बंधन खोले और घटना की सूचना लोकपाल सिंह को दी। लोकपाल सिंह के अनुसार उनके पास 2.24 मिनट पर आकाश ने फोन किया था। उसके बाद चार बार पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया गया। मगर सूचना मिलने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने शाम 6 बजे दिल्ली से आने के बाद पर्वतीय कॉलोनी चौकी में जाकर वारदात की शिकायत दी। उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीमें उनके घर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को पता था कहां लगा है कैमरा
वारदात के बाद तीनों बदमाश उर्मिला स्कूल के आगे से भागे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने मुंह पर रुमाल रख लिए। इससे साफ है कि वारदात से पहले बदमाशों ने रेकी की होगी। उन्हें पता था कि कहां कैमरा लगा हुआ है। इसलिए स्कूल के पास से गुजरते हुए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए रुमाल से अपने मुंह ढक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed