फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ओला कैब चालक चकमा दे रुपयों भरा बैग ले भागा

ओला कैब चालक चकमा दे रुपयों भरा बैग ले भागा

Sat, 27 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ओला कैब चालक चकमा दे रुपयों भरा बैग ले भागा

विज्ञापन
ओला कैब चालक 45 लाख ले भागा
- ओल्ड फरीदाबाद में कार खराब होने का बहाना बना संचालक को उतारा था

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली में रहने वाले सदस्य को कमेटी के 45.04 लाख रुपये देने जा रहे संचालक का रुपयों भरा बैग लेकर कैब चालक फरार हो गया। पहले तो कमेटी संचालक ओला कैब के चालक को तलाशता रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुछ हाथ नहीं लगा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। ओल्ड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जवाहर कॉलोनी निवासी पंकज बोहरा मित्र कमेटी चलाते हैं। इस मित्र कमेटी में दिल्ली के बड़े कारोबारी भी सदस्य हैं। जब बोली पर कोई कमेटी छूटती है, तो पंकज ही उसे सदस्य के पास तक पहुंचाकर आते हैं। पंकज के मुताबिक शुक्रवार दोपहर एक सदस्य ने बोली लगा कर कमेटी उठाई थी। कमेटी के 45.04 लाख रुपये बैग में डाल कर वह दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने इसके लिए ओला टैक्सी बुक कराई थी। टैक्सी में रुपयों से भरा बैग रख दिया और अपने एक अन्य साथी को लेकर दिल्ली के लिए चल पड़े। जब टैक्सी ओल्ड फरीदाबाद चौक पर पहुंची, तभी कार बंद हो गई। पंकज के मुताबिक कार चालक बाहर आया और बोनट खोलकर चेक करने लगा। उसने कहा कि धक्का मारना पड़ेगा। पंकज व उसका साथी बाहर आकर कार को धक्का मारने लगे। इस दौरान चालक कार को स्टार्ट करके भाग गया। पंकज के मुताबिक, उसने पहले ओला कंपनी में बात की, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम इंस्पेक्टर संदीप मोर भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed