फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चोरी के वाहन को गैस कटर से काट रहा बदमाश दबोचा

चोरी के वाहन को गैस कटर से काट रहा बदमाश दबोचा

Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
चोरी के वाहन को गैस कटर से काट रहा बदमाश दबोचा
फाइल फोटो

फरीदाबाद। राजस्थान से चुराए ट्राला को गैस कटर से काट रहे एक बदमाश को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अरावली की अनंगपुर पहाड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किया ट्राला व गैस कटर बरामद किया है, जिससे ट्राले के पुर्जे काटे जा रहे थे। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है और उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 में तैनात एएसआई अनूप सिंह को सूचना मिली थी कि अनंगपुर पहाड़ में एक युवक चोरी के वाहन को गैस कटर से काटकर उसके पुर्जे अलग-अलग करके बेचता है। सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार शाम को एएसआई अनूप ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा तो पुलिस को देखकर वहां खड़े ट्राले को गैस कटर से काट रहा युवक भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम साहुन निवासी बिल्ला कॉलोनी, धौज बताया। पूछताछ के दौरान साहुन ने पुलिस को बताया कि यह ट्रॉला मेवात निवासी एक युवक ने भरतपुर, राजस्थान से चुराया था। उसका काम चोरी के वाहन के पुर्जों को अलग-अलग कर बेचने का है। उसने ट्राले के टायर, केबिन, इंजन व ट्राली अलग-अलग कर बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से काटे कर अलग किए गए चैसिस के 10 टुकड़े व गैस कटर बरामद किया है। साहुन ने बताया कि इन पुर्जों को बेचकर मिलने वाले रुपये आपस में बांटे जाने हैं। एएसआई अनूप सिंह ने बताया कि साहुन को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लेकर ट्राले के बेचे गए सामान व उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह से वाहन चोरी की कई बड़ी वारदात सुलझने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed