फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   एसआरएस के अनिल जिंदल दो दिन की रिमांड पर

एसआरएस के अनिल जिंदल दो दिन की रिमांड पर

Thu, 10 Jan 2019 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
एसआरएस के अनिल जिंदल दो दिन की रिमांड पर
कोठी पर लगा बैंक का नोटिस - फोटो : अमर उजाला

स्टेट बैंक से 90 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल, नानकचंद तायल, बिशन बंसल और राजेश सिंगला को दो दिन की रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


एसबीआई के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक अजीत सिंह ने 25 अप्रैल 2018 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में एसआरएस ग्रुप के खिलाफ 90 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार एसआरएस ग्रुप ने एसआरएस रायल हिल्स सेक्टर 87 में हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए वर्ष 2009 में बैंक से कर्ज लिया था।
विज्ञापन


यह कर्ज बैंक ने संपत्ति मॉर्टगेज कर दिया था। आरोप था कि इसी हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए एसआरएस रियल एस्टेट लिमिटेड ने वर्ष 2013 में केनरा बैंक की नीलम बाटा रोड शाखा से भी कर्ज लिया, केनरा बैंक में यह बात छिपाई गई कि इस प्रोजेक्ट के लिए ग्रुप ने एसबीआई से भी कर्ज ले रखा है। ग्रुप ने केनरा बैंक से उन फ्लैटों के एवज में कर्ज लिया जिन्हें पहले ही बेचा जा चुका था और एसबीआई ने उन्हें फाइनेंस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज नहीं चुकाए जाने पर केनरा बैंक ने 2018 में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर दी। आरोप था कि ग्रुप ने बैंक के साथ हुए समझौते का उल्लंघन कर धोखाधड़ी की, जिससे सार्वजनिक संपत्ति की हानि हुई। मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा ने ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मामले की जांच अप्रैल 2018 से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed