{"_id":"5bfa9d1bbdec22416605978c","slug":"151543150875-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी निदेशक ने पूर्व भाजपा प्रत्याशी पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी निदेशक ने पूर्व भाजपा प्रत्याशी पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी निदेशक ने पूर्व भाजपा प्रत्याशी पर लगाया धमकी देने का आरोप
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक सोसायटी में रखरखाव का काम करने वाली कंपनी के निदेशक वेदप्रकाश यादव ने तिगांव विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेश नागर पर उनकी कंपनी को जबरन खरीदने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। वेदप्रकाश यादव ने इसकी शिकायत बीपीटीपी थाने में भी की है। वहीं, राजेश नागर ने इस तरह के किसी मामले में अपना हाथ होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
रविवार को नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वेदप्रकाश यादव ने बताया कि वह लग्जरी फैसेलिटी मेंटेनेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (एलएफएमएस) के निदेशक हैं। उनकी कंपनी ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसपीआर सोसायटी में रखरखाव के अलावा सुरक्षा का जिम्मा भी संभाल रही है। यादव के अनुसार शनिवार को वह सेक्टर-82 स्थित अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे, तभी वहां देवेंद्र नामक एक व्यक्ति आया और फोन पर उनकी बात राजेश नागर से करवाई। राजेश नागर ने उन्हें अपने घर बुलाया, मगर उन्होंने जाने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद कुछ बाउंसर आए और उन्हें अपने साथ राजेश नागर के घर ले गए। आरोप है कि नागर ने उनसे कहा कि नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद में कोई भी कंपनी उनकी मर्जी के बगैर काम नहीं कर सकती है। वेदप्रकाश ने आरोप लगाया कि राजेश नागर ने उन्हें जबरन अपनी कंपनी बेचने के लिए कहा। इसके लिए उसने उन्हें तीन दिन का समय दिया है, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत यादव ने बीपीटीपी थाने में भी की है। राजेश नागर ने इस मामले में किसी तरह का हाथ होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।