{"_id":"5bd4669ebdec22695a4be558","slug":"151540646558-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षिण एक्सप्रेस से तस्करी कर ला रहा था गांजा, पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षिण एक्सप्रेस से तस्करी कर ला रहा था गांजा, पकड़ा गया
Updated Sat, 27 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण एक्सप्रेस से तस्करी कर ला रहा था गांजा, पकड़ा गया
फरीदाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस ने दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी कर ला रहे विशाखापट्टनम निवासी चक्रवर्ती को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर उससे अन्य तस्कर साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई विश्वास कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात वह अपने साथी चेतराम के साथ स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन और यात्रियों के सामान की जांच कर रहे थे। शुक्रवार तड़के 3:25 बजे हैदराबाद से आने वाली दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन से एक व्यक्ति बड़ा सा थैला लेकर उतरा, पुलिस को देखते ही वह बचकर निकलने की कोशिश करने लगा। शक होने पर उसे रोक कर पूछताछ की गई और सामान की तलाशी ली गई। थैला खोलने पर उसमें गांजा मिला। हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम चक्रवर्ती निवासी विशाखापट्टनम बताया। पूछताछ में उसने गांजा तस्करी में अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कुबूल की। एएसआई विश्वास कुमार ने बताया कि चक्रवर्ती को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, उससे अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।