{"_id":"59417eb04f1c1bb34c8b46cd","slug":"14974645212-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से यौन हिंसा, आरोपियों का घर जलाने से रोका
बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह घर से फ्रूटी लेने निकली पांच साल की दलित बच्ची से एक युवक ने यौन हिंसा की। मां से मिलने पर बच्ची ने आपबीती बताई।
मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया और कुछ लोगों ने आरोपी युवक और उसके साथी का घर जलाने की तैयारी शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता देख सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और स्थिति काबू में की। सांप्रदायिक तनाव देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 जून को दलित परिवार की 5 वर्षीय बच्ची पास ही स्थित एक दुकानदार के यहां फ्रूटी लेने गई थी। आरोप है कि बच्ची को दुकानदार के साथ बैठे साथी ने दुकान के अंदर बुला लिया।
विज्ञापन
अंदर युवक ने बच्ची के साथ यौन हिंसा की, बच्ची ने शोर मचाया तो युवक ने उसे पीट दिया। काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो मां दुकान पर पहुंची।
मां को देख युवक बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची ने मां को सारी बात बताई। शाम को पति के लौटने पर महिला ने उसे सारी बात बताई। पति ने घटना को लेकर गांव में पंचायत बुलाई लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। रात में ही परिजन इकट्ठा होकर आईएमटी पुलिस चौकी पहुंचे।
बताया जा रहा है कि वहां भी पीड़ितों की सुनवाई नहीं हुई। इस बात से गुस्साए पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के घर जलाने की तैयारी की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
मौके पर एसीपी तिगांव बलबीर सिंह पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया कि वे कानून को हाथ में कतई न लें। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसीपी ने लोगों को बताया कि आरोपी पकड़े गए हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तब जाकर लोग शांत हुए।
हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में एक पीसीआर और कुछ जवान तैनात किए गए हैं। एसीपी तिगांव बलबीर ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को पीड़ित परिवार की शिकायत पर पोक्सो और दलित एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।