{"_id":"5ca1f8b8bdec2213f932fb5d","slug":"141554118840-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवन में रह रहे राज मिस्त्री की हत्या, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन भवन में रह रहे राज मिस्त्री की हत्या, महिला घायल
विज्ञापन
सोते समय लोहे के पाइप से राजमिस्त्री की हत्या, महिला घायल
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-84 में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन भवन में सो रहे राजमिस्त्री और उसके साथ (लिव इन में) रह रही महिला पर किसी ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। अस्पताल लाते समय राजमिस्त्री की रास्ते में मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बीके अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। थाना बीपीटीपी पुलिस ने राजमिस्त्री के शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस को इस वारदात में महिला के पति पर शक है।
मूलरूप से गांव किशनपुर जिला बांका, बिहार निवासी श्रवण राजमिस्त्री का काम करता था। वह पिछले काफी समय से सेक्टर-84 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। मगर पिछले कुछ समय से निर्माण कार्य बंद हो गया था। ऐसे में श्रवण सहित कई अन्य मजदूर वहीं रह रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई फूल सिंह के अनुसार श्रवण के साथ ही काम करने वाली गांव दोधारी, जिला गोड्डा, झारखंड निवासी करुणा भी कुछ समय से उसके साथ सहमति संबंध से रह रही थी। करुणा का 9 साल का बेटा भी उनके साथ रहता था।
रविवार आधी रात के बाद निर्माणाधीन भवन में दोनों सो रहे थे। इस दौरान किसी ने उन पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां सो रहे अन्य मजदूर भी जाग गए। जब तक वे श्रवण के पास पहुंचते, हमलावर वहां से फरार हो गया था। अन्य मजदूर दोनों को घायल अवस्था में बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। करुणा की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को करुणा के पति पर शक है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ स्पष्ट नहीं कह रही है।
विज्ञापन
थाना बीपीटीपी प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में भर्ती महिला के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। महिला के बयान पर ही पुलिस मामला दर्ज करेगी। बयान के बाद ही हमलावर के बारे में पता चल सकेगा।