{"_id":"5c61966dbdec22077e436831","slug":"141549899373-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए खुद ही बेचा था ट्राला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए खुद ही बेचा था ट्राला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालिक ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए खुद ही बेचा था ट्राला
फरीदाबाद। अरावली स्थित अनंगपुर पहाड़ में गैस कटर से 22 टायर वाले ट्राले के पुर्जे गैस कटर से काटकर बेचने के आरोपी साहुन ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि ट्राला मालिक ने बीमा क्लेम हड़पने के लिए खुद ही ट्राला उसे बेचा था। ट्राला का क्लेम लेने के लिए मालिक ने मथुरा में उसके चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाने का प्रयास किया। जब पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो अदालत के माध्यम से मामला दर्ज करवाने का प्रयास कर रहा था, मगर उससे पहले ही क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने इसका पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ट्राला मालिक की तलाश कर रही है। वहीं रिमांड समाप्त होने के बाद गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी विमल राय ने बताया कि गत 8 फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि अनंगपुर पहाड़ में एक व्यक्ति चोरी के ट्राले को गैस कटर से काट कर उसके पुर्जे बेच रहा है। इस पर एएसआई अनूप की टीम ने दबिश देकर गांव धौज निवासी साहुन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से गैस कटर व उसकी मदद से काटे गए ट्राले की चेसिस के पार्ट बरामद किए थे। साहुन को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि कामा, भरतपुर, राजस्थान निवासी ट्राला मालिक दिनेश ने खुद ही सारा षड्यंत्र रचा था। ट्राला चोरी नहीं हुआ था, बल्कि दिनेश ने ही साहुन को बेचा था।
इसके बाद उसने बीमा क्लेम हड़पने के लिए ट्राला चोरी होने की रिपोर्ट मथुरा में दी, मगर पुलिस ने शक होने पर मामला दर्ज नहीं किया। इस पर उसने अदालत में याचिका देकर ट्राला चोरी होने की एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश की। अदालत से उसकी याचिका मंजूर भी हो गई, मगर जब तक वह थाने में पहुंचती, उससे पहले ही सारा मामला खुल गया। जांच अधिकारी एएसआई अनूप ने बताया कि पुलिस ने साहुन के साथ दबिश देकर ट्राले के काफी स्पेयर पार्ट बरामद किए हैं, जोकि उसने बेच दिए थे। इसके अलावा दिनेश की तलाश में भी दबिश दी जा रही है, मगर वह फरार है। जल्द ही पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।