फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फेसबुक पर दोस्ती कर बुला दो लाख रुपये लूटे

फेसबुक पर दोस्ती कर बुला दो लाख रुपये लूटे

Sat, 27 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर बुला दो लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर बुलाया फिर लूटे दो लाख

फरीदाबाद। फेसबुक पर दोस्ती कर बदमाशों ने रांची, झारखंड के एक युवक को कीमती पत्थर आधे दाम में देने का झांसा देकर फरीदाबाद बुला लिया। यहां पहुंचने पर बदमाश उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रांची निवासी आशीष मिश्रा ने एसजीएम नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। आशीष ने बताया कि कुछ दिन पहले चैट करते हुए आरोपी ने उसे बताया कि वह फरीदाबाद में रहता है और खुदाई के दौरान उसे कुछ कीमती पत्थर मिले हैं। बाजार में एक पत्थर की कीमत 1500-1600 रुपये हैं। आशीष के अनुसार, आरोपी ने उन पत्थरों को उसे आधी कीमत में देने की बात कही। इस पर वह उसकी बातों में आ गया। पीड़ित ने रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात कही, मगर आरोपी ने इससे इंकार करते हुए मिलकर सौदा करने को कहा। पुलिस के अनुसार, लालच में आकर आशीष शुक्रवार को रांची से फरीदाबाद आया। आरोपी युवक ने उसे सेक्टर-48 स्थित दिल्ली वाली मस्जिद के पास शाम को 5.30 बजे मिलने के लिए बुलाया। यहां उसे तीन युवक मिले। उन्होंने आशीष को साथ चलने की बात कही। इस पर वह राजी हो गया। चारों एक ऑटो में सवार होकर चल दिए। रास्ते में उन्होंने आशीष से दो लाख रुपये लूट लिए और उसे ऑटो से फेंक कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तकनीक की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed