{"_id":"5a6f49684f1c1b76268b6f31","slug":"141517242728-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से मानव तस्करी कर लाई गई किशोरी से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झारखंड से मानव तस्करी कर लाई गई किशोरी से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झारखंड से पांच हजार में खरीदकर लाई किशोरी से एक साल से कर रहा था दुष्कर्म
- विरोध करने पर मारता पीटता था, किशोरी ने पड़ोसी महिला को दी जानकारी
- पड़ोसन ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस को किया सूचित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। झारखंड से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाई गई एक किशोरी के साथ आरोपी युवक पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था और मारता पीटता था। किशोरी ने किसी तरह पड़ोस में रहने वाली महिला को इसके बारे में बताया, जिस पर उसने सोमवार को चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर घटना के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने किशोरी को मुक्त कराया। पीड़ित किशोरी को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला थाना पुलिस ने मानव तस्करी व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले झारखंड का ही रहने वाला एक युवक उसे उसकी ननिहाल से खरीद कर लाया था। करीब एक साल तो उसने उसे दिल्ली में एक घर में नौकरी पर रखवाया, जहां वह घरेलू काम करती थी। नौकरी छूटने के बाद वह उसे पल्ला क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में लेकर आ गया और यहीं अपने साथ रखने लगा। पिछले करीब एक साल से वह यहां उसके साथ रह रही थी। इस दौरान आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार को आरोपी के घर पर नहीं होने पर पीड़ित किशोरी जैसे तैसे घर से बाहर निकली और पड़ोस में रहने वाली एक महिला को सारी बात बताई।
महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 1098 पर फोन कर किशोरी पर हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी दी। इस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम महिला थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची और किशोरी को छुड़वाया। पुलिस टीम किशोरी को लेकर बीके अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल करवाया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया है। डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह ने बताया ढिक महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।