फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   संकट दूर करने का झांसा दे एक और महिला को बनाया शिकार

संकट दूर करने का झांसा दे एक और महिला को बनाया शिकार

Fri, 03 Nov 2017 09:10 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
संकट दूर करने का झांसा दे एक और महिला को बनाया शिकार

विज्ञापन
संकट दूर करने का झांसा दे एक और महिला को बनाया शिकार
- दूसरी घटना में मंदिर का रास्ता पूछ महिला से गहने ठगे

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। परिवार पर आए संकट को दूर करने का झांसा दे ढोंगी बाबा ने एक और महिला को अपना निशाना बना डाला। महिला को पीछे देखे बिना 81 कदम चला कर ठग महिला के पैसे व जेवर ले उड़ा। बुधवार को भी इसी तरह से ठगों ने सेक्टर-37 निवासी प्रतिभा प्रभाकर से भी गहने ठग लिए थे। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने दो युवक महिला के जेवर ठग ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाटिया कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी ममता सिंह ने बताया कि वह पंचायत भवन के सामने एक सेंटर से कोचिंग ले रही हैं। 2 नवंबर को वह कोचिंग के लिए जा रही थी तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उसमें से एक ने उनसे कहा कि उन पर व उनके परिवार पर भारी संकट है। अगर वे चाहें तो उसे दूर कर सकते हैं, इसके लिए उनका कहा मानना होगा। महिला उनके झांसे में आ गई। दोनों युवकों ने तंत्र मंत्र के नाम पर महिला की सोने की चेन, कंगन उतरवा लिए और उनका पर्स भी ले लिया। दोनों ने उनसे कहा कि वह पीछे देखें बिना 80 कदम सीधा चलें। 80 कदम चलने के बाद जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक गायब थे। महिला को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने अपने परिजनों व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सेक्टर-16 निवासी सुनीता ने बताया कि दो नवंबर दोपहर को अपने बेटे को स्कूल से लेने सेक्टर-19 जा रही थी। रास्ते में उन्हें दो युवक मिले। उन्होंने उनसे मंदिर का रास्ता पूछा, मगर महिला ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। इस पर उन युवकों ने महिला से कहा कि आप ने बहुत सारे गहने पहन रख हैं। आजकल बहुत घटनाएं हो रही हैं। वे अपने गहने उतारकर बैग में रख लें। इस पर महिला ने अपने कानों के कुंडल, चेन व लॉकेट उतारकर बैग में रख लिए। महिला को बातों में फंसा कर उनका बैग ले लिया और रफूचक्कर हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed