फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पीछा कर रहे मनचले को भरे बाजार बहादुर बेटी ने पीटा

पीछा कर रहे मनचले को भरे बाजार बहादुर बेटी ने पीटा

Sat, 12 Jan 2019 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
पीछा कर रहे मनचले को भरे बाजार बहादुर बेटी ने पीटा
पीछा कर रहे मनचले को पीटा, कान पकड़ मंगवाई माफी
विज्ञापन


फरीदाबाद। कॉलेज में अपनी सहपाठी युवती का पीछा करना और उसे दूसरे युवकों से बात करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार दोपहर को एनआईटी एक मार्केट में पीछा कर रहे युवक को पीड़ित युवती ने भरे बाजार में रोक लिया और युवक को कई तमाचे रसीद कर दिए। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस की राइडर भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान लोगों ने इसकी वीडियो बना ली, जो कुछ ही देर में वायरल हो गई।

घटना एनआईटी एक मार्केट में मिलाप दवाखाना चौक की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में पहले तो रोते हुए युवती पुलिसकर्मी को बता रही है कि युवक अक्सर उसका पीछा करता रहता है। उसे कॉलेज में दूसरे युवकों से बात करने से मना करता है। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ व जाम है। युवक कभी कान पकड़ कर तो कभी हाथ जोड़कर युवती से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने भी युवक को दो-तीन चाटे लगाए। युवती ने पुलिसकर्मी से कहा कि युवक के परिजनों का फोन नंबर लेकर उसके माता-पिता को बुलाया जाए। फिर अचानक युवती ने युवक को थप्पड़ रसीद करते हुए कहा कि तूने यूनिवर्सिटी में मुझे थप्पड़ मारा था, यह उसके लिए और उसके बाद युवती ने उसे कई थप्पड़ रसीद कर दिए। मामला बिगड़ता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी युवक को लेकर थाने चले गए। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण ने बताय कि युवती ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी, जिस पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed