फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   डिश लगाते लगाते हुआ था लव कनेक्शन

डिश लगाते लगाते हुआ था लव कनेक्शन

Thu, 19 Apr 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
डिश लगाते लगाते हुआ था लव कनेक्शन
डिश एंटीना के काम से हुआ था लव कनेक्शन
विज्ञापन


फरीदाबाद। करीब पांच साल पहले नरेंद्र सिंह रंधावा फरीदाबाद में ही डिश एंटीना लगाने का काम करता था। इस दौरान सेक्टर-सात में रविंद्र नागी के घर आने जाने के दौरान उसकी आंखें उनकी छोटी बेटी निक्की से चार हो गई और डिश लगाते-लगाते उनका लव कनेक्शन जुड़ गया। उस समय निक्की हाईस्कूल में पढ़ रही थी। दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। साढ़े चार साल में ही दोनों में इतने मतभेद हो गए थे कि अब निक्की नरेंद्र के साथ रहने को तैयार नहीं थी।
मूलरूप से गांव सैदोक, अमृतसर निवासी नरेंद्र सिंह पांच साल पहले तक शास्त्री कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद में रहता था और डिश एंटीना लगाने का काम करता था। उस समय निक्की का परिवार सेक्टर-सात में किराए के मकान में रहता था। रविंद्र नागी के घर डिश एंटीना लगाने के दौरान निक्की और नरेंद्र के बीच दोस्ती हो गई, जोकि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर परिजन तैयार नहीं हुए तो उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से नरेंद्र और निक्की जीरकपुर, चंडीगढ़ में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। नरेंद्र वहां भी डिश एंटीना लगाने का काम कर रहा था। अब नरेंद्र निक्की को गांव चलकर रहने के लिए कहा करता था, मगर वह वहां नहीं जाना चाहती थी। इसको लेकर भी दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इस बारे में निक्की ने अपनी मां को बताया था, जिसके बाद करीब चार माह पहले करवा चौथ के अगले दिन प्रतिभा नागी बेटी निक्की को लेकर फरीदाबाद आ गईं थीं।
विज्ञापन


मासूमों को नहीं पता सिर से उठ गया मां-बाप का साया
निक्की और नरेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी कनिष्का और छोटा बेटा जसकीरत है। बृहस्पतिवार को इस घटना के बाद दोनों बच्चे घर में नानी के पास थे। हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान डेढ साल का जसकीरत नानी से लिपटे हुए पुलिस वालों को आते जाते हुए देख रहा है, वहीं कनिष्का घर में सोफे पर सोई हुई थी। दोनों ही इस बात से बेखबर थे कि उनके सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है। परिजनों ने निक्की मां प्रतिभा को भी नहीं बताया था कि उसकी मौत हो चुकी है। वह घर में हर आने जाने से बस यही पूछ रही थी कि उसकी निक्की तो ठीक है न वह बच तो जाएगी न और हर कोई उन्हें यही दिलासा दे रहे थे कि सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed