फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लापता बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी का कंकाल नहर से बरामद

लापता बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी का कंकाल नहर से बरामद

Tue, 01 May 2018 07:28 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
लापता बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी का कंकाल नहर से बरामद
ड्राइविंग सीट पर बैठने की मुद्रा में मिला लापता कारोबारी का कंकाल
विज्ञापन


फरीदाबाद। करीब चार माह से लापता बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी का कंकाल मंगलवार को पुलिस ने कार सहित आगरा नहर से बरामद कर लिया। पुलिस का मानना है कि हादसे के कारण कारोबारी कार समेत नहर में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। खास ये है कि ड्राइविंग सीट पर कंकाल बैठने की ही मुद्रा में था। उधर, परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। बीके अस्पताल से युवक के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
मंगलवार को आगरा नहर में पानी कम होने के कारण नहर में लोगों ने एक कार डूबी हुई देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना सेंट्रल पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस देखकर टीम हैरान हो गई कि चालक सीट पर एक सड़ा गला कंकाल बैठने की मुद्रा में ही था। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ भी एकत्र हो गई थी। कार के नंबर के आधार पर तलाश करवाई तो पता चला कि कार 22 दिसंबर से लापता ललित रावत की है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से कंकाल की पहचान ललित के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव प्याला निवासी देवेंद्र रावत फरीदाबाद सेक्टर-31 में रहते हैं। उनके बेटे ललित रावत का सेक्टर-64 में बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार था। गत 22 दिसंबर को रोज की तरह ललित अपने ऑफिस गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी सफेद रंग की कार में ऑफिस से निकला था। इसके बाद से ही वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने ललित रावत के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच भी की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों की मांग पर पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी थी। इसके बावजूद पुलिस ललित का पता नहीं लगा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed