फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रिश्वत नहीं देने पर ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल

रिश्वत नहीं देने पर ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 02 Mar 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत नहीं देने पर ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल
रिश्वत नहीं देने पर ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


फरीदाबाद। ऑटो के दस्तावेज पूरे नहीं होने पर सोहना रोड पर तैनात एक होमगार्ड ने चालक से 100 रुपये रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर चालक ने होम गार्ड पर डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि, होमगार्ड ने भी ऑटो चालक और उसके साथियों पर पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑटो चालक की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। अपनी शिकायत में चालक ने बताया कि जब सोहना रोड से गुजर रहा था तो वहां तैनात एक होमगार्ड जवान ने उसे रोक लिया। होमगार्ड ने उसे दस्तावेज दिखाने को कहा, मगर उसके दस्तावेज पूरे नहीं थे। इस पर होमगार्ड ने 100 रुपये रिश्वत मांगी, मगर चालक ने रिश्वत देने से मना कर दिया। आरोप है कि होमगार्ड उसे बुलाकर ट्रैफिक बूथ में ले गया। वहां चार अन्य होमगार्डों ने उसे बुरी तरह पीटा। ऑटो चालक ने पिटाई से हाथ में चोट आने की बात कही है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, होमगार्ड का आरोप है कि चालक का ऑटो सड़क के बीचों बीच खड़ा था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। उसने चालक को ऑटो वहां से हटाने को कहा। इससे वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर चालक ने अपने परिवार वालों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर होमगार्ड के साथ मारपीट की। उसने दौड़कर अपनी जान बचाई। दोनों ने सेक्टर-58 थाने में अपनी शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed