फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सेक्टर-37 में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा

सेक्टर-37 में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा

Fri, 22 Feb 2019 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-37 में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा
सेक्टर-37 में चल रहा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा
विज्ञापन


फरीदाबाद। पुलिस की साइबर सेल ने लोगों को सामान बेचने का झांसा देकर रकम ऐंठने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्हें सोमवार तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है।

साइबर सेल में तैनात एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-37 में आनलाइन ठगी करने वाला गिरोह एक फर्जी कॉल सेंटर चला रह है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर वहां लोकविंदर सिंह, रोहित, सावित्री उर्फ सपना, सरिता उर्फ रिया, जसपाल सिंह, लक्ष्मी उर्फ अपर्णा, अनू और लक्ष्मी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी दिल्ली और फरीदाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों का डेटा खरीदकर उन्हें विभिन्न तरह का सामान बेचने या फिर जीवन बीमा पॉलिसी देने का झांसा देकर फंसाते थे। जो इनकी बातों में आकर फंस जाता था, उनसे ये लोग रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर पैसे ऐंठते थे। साइबर सेल ने इनके खिलाफ सराय ख्वाजा थाने में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार तक रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस को इनके ऑनलाइन ठगी के कई मामले सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed