{"_id":"5c62f23ebdec22736f4a8306","slug":"11549988414-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम
फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र स्थित करनेरा-समयपुर रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर की कनपटी पर गोली मारी गई है। पुलिस ने कार के अंदर से एक कट्टा भी बरामद किया है। इससे मामला संदिग्ध हो गया। इस घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके से शव उठाने का प्रयास किया, मगर परिजनों शव नहीं उठाने दिया। थाना धौज पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।
थाना धौज पुलिस के अनुसार सोहना, गुरुग्राम के अंतर्गत नूनेरा गांव निवासी अकबर का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम था। बताया जाता है कि उसे समयपुर गांव के पास जमीन खरीदी हुई थी और वहां प्लाटिंग कर रहा था। अकबर का नीलम बाटा रोड पर प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। मंगलवार को भी वह इसी सिलसिले में यहां आया था। शाम को वापस लौटते समय करनेरा मंदिर के पास अकबर को गोली मार दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को अकबर का शव उसकी क्रेटा कार में पड़ा मिला। अकबर चालक सीट पर बैठा हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को कार के अंदर से ही एक कट्टा भी मिला। इससे पुलिस संशय में पड़ गई। अकबर के भतीजे सलमान ने बताया कि उसके चाचा को धमकियां मिल रहीं थीं। धमकी देने वालों ने ही उसके चाचा की हत्या की है।
अकबर की हत्या से गुस्साए परिजनों ने मौके पर ही जाम लगा दिया और शव को उठाने नहीं दिया। इसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र वसीम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।