फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चोरों को पकड़ने के प्रयास में बदमाशों ने किया हमला, हाथ तोड़ा

चोरों को पकड़ने के प्रयास में बदमाशों ने किया हमला, हाथ तोड़ा

Fri, 08 Feb 2019 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
चोरों को पकड़ने के प्रयास में बदमाशों ने किया हमला, हाथ तोड़ा
मकान मालिक ने पकड़ा चोर, साथियों ने हमला कर छुड़ाया
विज्ञापन


फरीदाबाद। घर में घुसे चोरों को पकड़ने के दौरान बदमाशों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड व किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। युवक को बचाने आए उसके साथी पर भी बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। परिवार के बाकी लोगों के वापस लौटने पर चोरी हुए सामान के बारे में पता चल सकेगा। थाना मुजेसर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मकान मालिक के हाथ में फ्रेक्चर आया है।
संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी सन्नी बुधवार को किसी काम से गुरुग्राम गए थे, जबकि उनकी पत्नी और मां शादी में कहीं बाहर गए हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में सन्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे घर पहुंचा। उसके साथ उसका एक दोस्त भी था, जोकि उसे छोड़ने आया था। सन्नी घर के बाहर पहुंचा तो देखा कि अंदर लाइट जल रही है, जबकि वह लाइट बंद करके गया था। उसे शक हुआ तो वह दबे पांव अंदर पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि चार बदमाश घर के अंदर हैं और उसके कमरे में सारा सामान खंगाल रहे हैं। इस पर सन्नी ने उनको ललकारा और एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

अपने साथी को फंसता देख बाकी तीन बदमाशों ने सन्नी पर हमला कर दिया। बदमाशों ने सन्नी के हाथ पर रॉड मारी, जिससे उनका हाथ टूट गया। बदमाशों ने उनके पेट में किसी नुकीली चीज से हमला किया। इससे वह घायल हो गया। इस दौरान सन्नी को बचाने पहुंचे उसके दोस्त को भी रॉड मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुजेसर थाना पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एएसआई फूल कुमार ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के समय घर पर सन्नी की पत्नी और मां कोई मौजूद नहीं था। उन्हें सूचना देकर बुलवाया गया। वे सारा सामान चेक करने के बाद बताएंगे कि बदमाश घर से क्या-क्या सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed