फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दूध लेकर लौट रही महिला को गोली मारी, गंभीर

दूध लेकर लौट रही महिला को गोली मारी, गंभीर

Sat, 12 Jan 2019 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
दूध लेकर लौट रही महिला को गोली मारी, गंभीर
दूध लेकर लौट रही महिला को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन


बल्लभगढ़। महावीर कॉलोनी में शनिवार सुबह दूध लेकर आ रही 50 वर्षीय पत्नी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली महिला के सिर में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली मारने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्य बाजार निवासी व्यापारी भुवनेश गोयल की पत्नी शकुंतला गोयल रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब साढे़ 6 बजे डेरी पर दूध लेने गई थी। जब वह दूध लेकर लौट रही थी तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनके पास पहुंच कर गोली चला दी। पहली गोली मिस कर गई, जबकि दूसरी शकुंतला के सिर में लगी। गोली लगते ही वह वहीं गिर गई। कॉलोनी के लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हालत में शकुंतला देवी को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शकुंतला गोयल के पति भुवनेश गोयल ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। थाना आदर्श नगर प्रभारी निरीक्षक मित्रपाल सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed