फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   यमुना में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यमुना में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 15 Nov 2018 06:59 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
यमुना में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
demo
थाना तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंझावली के पास से गुजर रही यमुना नदी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गांव फतेहपुर निवासी 40 वर्षीय हीरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह यमुना के निकट बने विजय फार्म हाउस पर काम करता था और वहीं रहता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई प्रेमदत्त ने बताया कि आशंका है कि हीरा की हत्या के बाद शव को यमुना में फेंका गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एएसआई प्रेमदत्त का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed