{"_id":"5bacda7f867a5520833a7b19","slug":"11538054783-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला
Updated Thu, 27 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली महिला
फरीदाबाद। एसजीएम में संदिग्ध हालात में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। नेपाल के रहने वाले संताली और उसका पति सुरेश शादी के बाद से एसजीएम नगर में रह रहे थे। सुरेश के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संताली के माता-पिता डबुआ कॉलोनी में रहते हैं। संताली मंगलवार को ही डबुआ कॉलोनी में माता-पिता के घर से ससुराल आई थी। बुधवार को दिन में वह चार माह की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। दोपहर को करीब 1.30 बजे उसकी ननद निर्मला स्कूल से घर लौटी तो संताली ने दरवाजा नहीं खोला। बताया जा रहा है कि उसने दरवाजे के पीछे सोफा और पानी की बोतल अड़ाकर उसे बंद कर दिया था। निर्मला ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से दरवाजा खोला। अंदर पहुंच कर लोगों ने देखा कि संताली पंखे पर फंदे लगाकर लटकी हुई है। संताली के परिजनों ने सुरेश पर संताली की हत्या का आरोप लगाया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। नेपाल से संताली के और परिजन भी आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।