फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   घर में सो रहे कैब संचालक की गोली मारकर हत्या

घर में सो रहे कैब संचालक की गोली मारकर हत्या

Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे कैब संचालक की गोली मारकर हत्या
घर में सो रहे कैब संचालक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

- पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, क्राइम ब्रांच को सौंपा मामला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर में सो रहे एक कैब संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मगर ऊपर के कमरे में सो रही उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव का परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-48, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बिट्टू (32) के पास दो ऑटो है, जिन्हें उसने किराए पर दे रखे थे और खुद एक कार को कैब के रूप में चलाता था। थाना एसजीएम नगर प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-48 में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। मौके पर पहुंचे तो देखा कि बिट्टू की कनपटी पर गोली मारी गई थी। बिट्टू की पत्नी ने बताया रात को वह करीब 10.30 बजे घर आया था। दोनों ने खाना खाया और रात करीब एक बजे तक दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसके बाद बिट्टू की पत्नी ऊपर बने कमरे में सोने चली गई, जबकि बिट्टू व उसका सात साल का बेटा नीचे सो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिट्टू की पत्नी ने बताया कि तड़के करीब पांच बजे वह उठी तो देखा कि बिट्टू के सिर से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। घर में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई है। डीएलएफ प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में ठोस सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को नहीं सुनाई दी गोली चलने की आवाज
थाना एसजीएम नगर प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बिट्टू का मकान 36 गज में बना हुआ है। उसमें एक कमरा नीचे है और दूसरा ऊपर बना हुआ है। ऊपर के कमरे में बिट्टू की पत्नी और 11 साल की बेटी सोती हैं, नीचे बिट्टू और उसका बेटा सोते थे। पत्नी ने पूछताछ के दौरान बताया कि रात एक बजे से सुबह 5 बजे तक उसने किसी तरह की गोली चलने या किसी और तरह की आवाज नहीं सुनी। वहीं पड़ोसियों ने बताया रात को करीब ढाई बजे उन्हें कुछ धमाके की आवाज सुनाई दी, मगर नींद में होने के कारण ज्यादा गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed