{"_id":"5acf92ee4f1c1b593e8b4cb6","slug":"11523553006-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मामला वापस लेने के लिए पिस्तौल दिखाकर दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का मामला वापस लेने के लिए पिस्तौल दिखाकर दी धमकी
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या का मामला वापस लेने के लिए पिस्तौल दिखाकर दी धमकी
फरीदाबाद। गांव ताजूपुर में करीब एक माह पहले मनोज नामक युवक की कार से कुचल कर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में मृतक के भाई विनोद को बुधवार शाम कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी है। इससे नाराज ग्रामीण बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस आयुक्त के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण वे पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विक्रम कपूर से मिले। उन्होंने अपराधियों के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया।
मूलरूप से गांव बदरपुर सैद निवासी मनोज काफी समय से गांव ताजूपुर में अपने मामा आलोक के पास रह रहा था। गत 15 मार्च की रात गांव मेवला महाराजपुर निवासी विक्की चपराना, नरेंद्र व फत्तूपुर निवासी कपिल अधाना सहित चार पांच अन्य बदमाशों ने कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अभी एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी सभी फरार हैं। इस मामले को वापस लेने के लिए मनोज के भाई विनोद को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। विनोद ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपने ऑफिस से घर जा रहा था। रास्ते में ग्रेटर फरीदाबाद के पास एक लाल रंग की कार उसके नजदीक आई। उसमें सवार तीन-चार युवकों ने अपने मुंह ढक रखे थे और उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर मनोज की हत्या का मामला वापस लेने की धमकी दी। मामला वापस नहीं लेने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर विनोद घबरा गया और अपनी कार भगा ले गया। भूपानी मोड़ के पास एक हार्डवेयर की दुकान पर पहुंच कर विनोद ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया, मगर कई बार मिलाने के बाद भी कंट्रोल रूम में फोन नहीं मिला। इस पर विनोद ने भूपानी थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे। मगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में मौजूद नहंी थे। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस उपायुक्त विक्रम कपूर से मुलाकात की बात बताई। पुलिस उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।