फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वाहनों के महंगे पार्टस चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

वाहनों के महंगे पार्टस चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
वाहनों के महंगे पार्टस चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
वाहनों के पार्ट्स चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। वाहनों के महंगे पार्ट्स चोरी कर बेचने वाले गिरोह के दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के स्पेयर पार्ट भी बरामद किए हैं। इसी तरह क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने हथियार के बल पर मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी एसआई लाजपत व उनकी टीम ने एक सूचना के आधार पर कारों के महंगे पार्ट चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों भूदत्त कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद और तिरखा कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी सुनसान स्थान पर खड़ी गाड़ियों की पहले रैकी करते थे और फिर रात को मौका मिलते ही वारदात कर फरार हो जाते थे। इसी तरह क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दो अलग अलग मामलों में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आर्यनगर बल्लभगढ़ निवासी आकाश और गांव मौजपुर छायसा निवासी संदीप उर्फ चैंटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed