फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लोन के नाम पर ठगी करने वाले निजी फर्म के मैनेजर समेत चार गिरफ्तार

लोन के नाम पर ठगी करने वाले निजी फर्म के मैनेजर समेत चार गिरफ्तार

Sun, 07 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोन के नाम पर ठगी करने वाले निजी फर्म के मैनेजर समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

फरीदाबाद। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को ब्रोकर सेवाएं देने वाली नोएडा की जीवीआर कंपनी के मैनेजर नितिन गौड़ और उसके तीन साथियों को साइबर सेल टीम ने फरीदाबाद से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड नितिन गौड़ ब्रोकर कंपनी से ग्राहकों का डेटा चुरा कर साथी राहुल उर्फ अंकित, अभिषेक तिवारी उर्फ संजीव अरोड़ा और अमित उर्फ निशांत को देता था। यह लोग फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल कर ग्राहकों को सस्ती दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे।
डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर तीन निवासी प्रेमचंद ने जुलाई माह में उनके साथ 1.30 लाख रुपये ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रेमचंद ने पुलिस को बताया था कि उन्हें किसी अंकित नाम के युवक ने फोन कर मात्र तीन फीसदी ब्याज दर पर लोन दिलाने को कहा। उन्होंने कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपये लोन की मांग की। दूसरे दिन प्रिंस नाम का युवक उन्हें लोन का फार्म देकर चला गया। इसके बाद उनके पास निशांत का फोन आया, उसने बताया कि लोन मंजूर कराने के लिए उन्हें एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में 50 हजार रुपये की पॉलिसी करानी होगी। उन्होंने पॉलिसी करवा ली, कुछ दिन बाद अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह सीनियर मैनेजर है। लोन लेने के लिए उन्हें सिक्योरिटी मनी के रूप में 80 हजार रुपये जमा करवाने होंगे जो लोन मंजूर होने पर वापस मिल जाएंगे। प्रेमचंद ने अभिषेक के बताए हुए पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते में रकम जमा करवा दी। इसके बाद उन्होंने लोन की राशि मिलने के लिए संपर्क करना चाहा तो फोन बंद थे। उनकी शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रिंस के जरिए अपराधियों तक पहुंची टीम
अभिषेक तिवारी और उसकी टीम ने प्रेमचंद को लोन का फार्म देने के लिए जीवीआर कंपनी के कर्मचारी प्रिंस को भेजा था। यही प्रिंस एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के कागजात भी प्रेमचंद को देने गया था। पुलिस ने प्रिंस को पकड़ा तो उसने बताया कि नितिन गौड़ ने उसे लोन के कागजात देने भेजा था। पुलिस ने उसे गवाह बना कर नितिन गौड़ को हिरासत में लिया। नितिन ने बताया कि जीवीआर कंपनी से उपभोक्ताओं का डेटा चुरा कर सस्ता लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता है। इसमें उसका साथ संजीव अरोड़ा, अमित और राहुल देते थे। नितिन ने ही फर्जी आईडी पर सिम कार्ड खरीद कर साथियों को बांटे थे जो बैंक के अधिकारी बन उपभोक्ताओं से बात कर उन्हें फंसाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी खाते में जमा करवाते थे धन
डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने बताया कि नितिन गौड़ उपभोक्ताओं से पंजाब एंड सिंध में फर्जी ढंग से खोले गए खाते में धन जमा करवाते थे। यह खाता एटूजेड सॉल्यूशन के नाम से खोला गया है। इस खाते में 53.50 लाख रुपये जमा हैं। खाते में रकम जमा करवाने वालों की डिटेल निकाली जा रही है, इससे पता चलेगा कि नितिन और उसके साथियों ने कितने और लोगों को ठगा है। इन लोगों ने फर्जी आईडी के जरिए सिम कहां से लिए, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed