फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने शव रख किया अस्पताल में हंगामा

गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने शव रख किया अस्पताल में हंगामा

Tue, 29 May 2018 05:23 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने शव रख किया अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
गलत इंजेक्शन से गर्भवती की मौत, शव रख अस्पताल में हंगामा

फरीदाबाद। ईएसआई अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन देने और तबियत बिगड़ने पर सेक्टर-10 स्थित पार्क अस्पताल में रेफर करने का आरोप लगाया। सोमवार रात को महिला के परिजनों ने शव को ईएसआई अस्पताल के गेट पर रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। मंगलवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। थाना एसजीएम नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल कॉलोनी निवासी संजीव ने बताया कि उनकी पत्नी अंजू गर्भवती थी। शनिवार को वह उसे एनआईटी-तीन स्थित ईएसआई अस्पताल में चेक करवाने के लिए ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को भर्ती कर लिया। संजीव का आरोप है कि शनिवार को उनकी पत्नी ठीकठाक थी, मगर रविवार को एक नर्स ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद से उसकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। आननफानन में डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को सेक्टर-10 स्थित पार्क अस्पताल में रेफर कर दिया। पार्क अस्पताल में उसकी पत्नी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। सोमवार को उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार रात को परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर एनआईटी तीन चौकी प्रभारी एसआई जाकिर हुसैन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और उन्हें कानूनी कार्रवाई का आश्वास न ािदया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन से डॉक्टरों की कमेटी गठित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed