{"_id":"5a9444304f1c1be13b8b5249","slug":"111519666224-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपी ने जहरीला पदार्थ खा की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएमपी ने जहरीला पदार्थ खा की आत्महत्या
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएमपी ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
फरीदाबाद। थाना सेंट्रल के अंतर्गत दौलताबाद में रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर (आरएमपी) महेश कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महेश कुमार ने गांव भतौला में एक प्लॉट लेने के लिए किसी को पैसे दिए थे। उसने न तो प्लॉट दिया और न ही पैसे लौटाए। वहीं महेश ने जिससे रुपये लिए थे और वे भी उस पर लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दौलताबाद निवासी महेश ने गांव भतौला में सागर नाम से क्लीनिक खोल रखा था। आरोप है कि महेश ने वहां 100 गज का प्लॉट खरीदने के लिए गांव के ही मोनू, कपिल, सुशील, शकुंतला, हरज्ञान व प्रीतम को रुपये दिए थे। मगर काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें न तो प्लॉट मिला और न ही रुपये लौटाए गए। वहीं गांव फरीदपुर निवासी सुरेंद्र, आनंद व जीतू ने महेश कुमार को पैसे दिए थे। वे उस पर रुपये लौटाने के लिए दबाव डाल रहे थे। इन सबसे से परेशान होकर महेश ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। महेश कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। महेश की पत्नी राजकली की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।