फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर 56 ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर सेक्टर, पार्को, मॉल्स व औद्योगिक स्थानों के बाहर खड़े वाहनों को अपना निशाना बनाते थे। इस गिरोह के पकड़े जाने से पुलिस ने 34 मामलों को सुलझने का दावा किया है।
आरोपियों की पहचान इमरान निवासी निवासी गांव खाडिय़ा बास थाना गोपालगढ़ जिला भरतपुर (राजस्थान), सद्दाम निवासी गांव गोकलपुर थाना पुन्हाना जिला नूँह(मेवात), विक्रम निवासी गांव गौच्छी, थाना मुजेसर, आकश निवासी गांव रेहराना पलवल के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को फिलहाल पुलिस रिमांड पर चल रहे है। आरोपी इमरान करीब 20 साल से चोरी के धंधे में है। उस पर कई मामले चल रहे है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वाहन चोरी करने से पहले आसपास के क्षेत्र की पूरी जांच करते थे। वे अधिकांश चोरी दोपहर 2 बजे से रात साढ़े 10 बजे तक करते थे। वे पुलिस से बचने के लिए रेहडिय़ों पर खड़े होकर आम लोगों की भांति दिखाने का प्रयास करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 26 मोटर साईकिल और 8 स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि इस गिरोह को पकडने के लिए एसआई आनंद सिंह ने एएसआइ जसबीर सिंह, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, पंकज सिंह, सिपाही विवेक कुमार, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह और प्रिवंद्र की टीम बनाई गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि इमरान इस गिरोह का सरगना है। उसपर हरियाणा और राजस्थान में गोतस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed