{"_id":"5d8cf5388ebc3e015105bf2a","slug":"crime-incidents-increases-before-election-faridabad-news-noi4635788109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर सुरक्षा कड़ी...शहर में बढ़ गईं वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर सुरक्षा कड़ी...शहर में बढ़ गईं वारदात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। चुनावी रणभेरी बजने के बाद जिले क ी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कुछ नाकों पर फोर्स दोगुनी की जा रही है। इसके बावजूद शहर के आंतरिक हिस्सों में असुरक्षा का माहौल बनने लगा है। शहर में राह चलते लोगों से लूटपाट व झपटमारी शुरू हो गई है। बीते 48 घंटे में फरीदाबाद व बल्लभगढ़ क्षेत्र में झपटमारी व लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद से पुलिस के सुरक्षा के दावे धराशायी नजर आए।
पहली घटना एनआईटी थाने के सामने स्थित एनआईटी-पांच के ए-ब्लॉक में घटित हुई, जहां मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बना कर उसके गले से सोने की चेन झपटी। पीड़िता पूजा पत्नी तरुण बाली ने बताया कि वह बीती शाम योगा क्लास से वापस घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर दो युवक आए और गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकले। दोनों युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। फिलहाल पुलिस को मामले की शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश की जा रही है।
युवक से मारपीट कर नकदी छीनी
बल्लभगढ़ के सिटी थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के समीप एक युवक से अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दो हजार रुपये झपट लिए। मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ के शिव शारदा कॉलोनी निवासी कृष्ण सिंगला पुत्र मदन लाल बाजार से घर आ रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास अज्ञात दो युवकों ने मारपीट की और दो हजार रुपये झपटकर फरार हो गए। कृष्ण के भाई विक्की ने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सीए से झपटा फोन
सेक्टर-सात थाना क्षेत्र में रहने वाले चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) हेमंत खत्री से रात करीब साढ़े आठ बजे मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की और बताया कि वह घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार युवक आए और मोबाइल फोन झपट कर ले गए।