फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   crime

साजिश के तहत की गई थी छात्र की हत्या

Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime
फरीदाबाद। गांव सोतई में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में छात्र भूपेंद्र की हत्या की आरोपियों ने पहले से साजिश रची थी। इसका खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया। पुलिस के मुताबिक निवर्तमान सरपंच के बेटे नरवीर को पहले आरोपी मुंह दबाकर धान के खेत में ले गए और गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपियों के पास लाठी, डंडे, तलवार, फरसा मौजूद थे। जिससे वारदात को पूर्ण रूप से अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन

मृतक के पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात गांव के शिव मंदिर में दही हांडी चढ़ा रहे थे। इसके पहले ओमप्रकाश व नवीन पुत्र तेजपाल का परिवार ने दही की मटकी चढ़ा दी थी। धर्मेंद्र का कहा है कि उस समय ओमप्रकाश के साथ नरवीर के हाथ में पिस्तौल, तेजपाल के हाथ फरसा, निवर्तमान सरपंच कंवरपाल के हाथ में लाठी, ओमप्रकाश के हाथ में तलवार, नवीन के हाथ में फरसा, रोहित राणा, योगेश, लेखू, चंद्रभान, सुर्यदेव, मनोज के हाथ में डंडा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पहले से झगड़े मारपीट के लिए तैयार थे। आरोपी चंद्रभान ने झगड़े की शुरुआत की और जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज करते सभी को मजा चखा देने की धमकी दी थी। पीड़ित ने हाथ जोड़कर अपने परिवार को वहां से ले जाने लगा था। पीड़ित का बेटा भुपेंद्र पीछे था। उसे अकेला पाकर आरोपियों ने उसका मुंह बंद करके धान के खेत में जबरन ले गए और वहां सरपंच के बेटे नरवीर ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी सोनू और उसके चाचा तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed