फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime Branch NIT team arrested two hp gas supplying employee they steal gas from cylinders

आपके घर आया सिलेंडर खाली तो नहीं: सप्लाई से पहले ही निकाल लेते थे गैस, HP के दो कर्मचारी ऐसे करते थे खेल

Sat, 12 Nov 2022 09:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 09:46 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के घर सिलिंडर पहुंचाने से पहले रास्ते में गैस निकाल लेते थे।

विज्ञापन
Crime Branch NIT team arrested two hp gas supplying employee they steal gas from cylinders
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने गैस सिलिंडर सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के घर सिलिंडर पहुंचाने से पहले रास्ते में गैस निकाल लेते थे। आरोपी सिलिंडर सप्लाई करने वाली गाड़ी के चालक हैं। 

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान अलीपुर निवासी आजाद और न्यू राजीव कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि काफी समय से घरों में सप्लाई होने वाले गैस सिलिंडर के बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि निर्धारित मात्रा से कम गैस लोगों तक पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच 48 को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना डबुआ में आवश्यक वस्तु अधिनियम चोरी तथा धोखाधड़ी का केस दर्ज कराकर पूछताछ शुरू की। 

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पर्वतीय कॉलोनी स्थित ओम सांई एचपी गैस एजेंसी में काम करते हैं। वहां से गाड़ी में गैस सिलिंडर भरकर ग्राहकों को सप्लाई करते हैं। आरोपियों ने बताया कि वे एजेंसी से सिलिंडर पाली भांखरी रोड पर जंगल में बने पुराने खंडहर पर पड़े टिन शेड के पीछे ले जाते और थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर खाली सिलिंडर में भर लेते थे। 

पिछले सात-आठ महीनों से यह काम कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 49 गैस सिलिंडर, दो पाइप और एक गाड़ी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed