फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation siege to remove sewer problem

सीवर की समस्या दूर करने के लिए निगम का घेराव

Mon, 04 Oct 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corporation siege to remove sewer problem
फरीदाबाद। वार्ड नंबर-5 स्थित जीवन नगर पार्ट दो में रह रहे लोगों ने सोमवार को सीवर की समस्या को लेकर नगर निगम का घेराव किया। इस दौरान सभी निगमायुक्त कार्यालय के बाहर बैठकर प्रदर्शन भी किए। साथ ही नगर निगम के मुख्य अभियंता से मिलकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जीवन नगर पार्ट दो निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि कॉलोनी को साल-2014 में पास किया गया। इसके बाद साल-2018 में यहां सीवर की पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया। 26 सौ घरों को जोड़े जाने थे। लेकिन मात्र 500 घरों में ही सीवर का कनेक्शन किया गया। अब आलम यह है कि सीवर पूरी तरह से जाम हो चुका है। इससे सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर पसरा रहता है। जलभराव से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता राम जी लाल ने शिकायत सुनने के बाद समस्या से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। पहले भी महिलाएं निगम में शिकायत दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed