फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona new verient

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए रोजाना होंगे 2500 टेस्ट

Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona new verient
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना करीब 2500 टेस्ट किए जाएंगे। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच शिविर और टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। जिन घरों में कोरोना के मरीज मिलेंगे, उन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। वहीं, सोमवार को कोरोना के एक मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के साथ कुछ देशों में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है, जो पहले सभी वेरिएंट से अधिक खतरनाक माना जा रहा है। इस वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर सतर्क हो चुका है। जिले में अभी तक रोजाना करीब 12 सौ कोरोना मरीज की जांच होती थी, इसका दायरा अब बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है। इसके लिए शहर में जगह-जगह शिविर का आयोजन किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले मार्केट के साथ बैंक, खेल परिसर, लेबर चौक को इसके लिए चिन्हित किया गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान भी तेज किया जाएगा। टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। जिले में 1581411 लोगों को टीके की पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे प्राप्त कर लिया गया है। वहीं अब तक 995365 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अभी 586046 लोगों को वैक्सीन लगनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed