फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress to take out march demanding CEC's resignation.

Faridabad News: सीईसी के इस्तीफे की मांग, मार्च निकालेगी कांग्रेस

Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Congress to take out march demanding CEC's resignation.
फरीदाबाद: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर फरीदाबाद में इंडिया गठबंधन द्वारा 8 अक्तूबर को विरोध मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने बताया कि मार्च के दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह विरोध मार्च ओल्ड फरीदाबाद स्थित चांदी वाली धर्मशाला से शुरू होकर पथवारी मंदिर तक पहुंचेगा। पर्ल चौधरी ने सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पर्ल चौधरी का शॉल पहनाकर और बुक्के देकर स्वागत किया। पर्ल चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की जो मांग की जा रही है, उसे स्वीकार किया जाना चाहिए और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस कार्यक्रम में पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, समाजवादी पार्टी के हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट, पूर्व विधायक नीरज शर्मा और तिगांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed