फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress state spokesperson's car met with an accident

Faridabad: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की गाड़ी को मारी टक्कर, पत्नी और बेटा घायल, 50 मीटर दूर तक घसीटा

Mon, 24 Apr 2023 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 24 Apr 2023 10:32 AM IST
सार

स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी चालक व उसके दो दोस्तों को पकड़ने की कोशिश की गई। दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Congress state spokesperson's car met with an accident
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की गाड़ी को तेज रफ्तार दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे प्रदेश प्रवक्ता की गाड़ी 50 मीटर तक घिसटटी चली गई। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर-3 निवासी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि वह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हैं। उनका छोटा बेटा कई दिनों से बीमार चल रहा था। शनिवार को वह बेटे को सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा। उनके बेटे ने कहा कि वह नारियल पानी पीना चाहता है उसके बाद अस्पताल में भर्ती हो जाएगा। वह वह पत्नी सहित बच्चे को नारियल पानी पिलाने सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड पर गए जहां तीनों ने नारियल पानी पीया। 
विज्ञापन


नारियल पानी पीने के बाद वह सभी गाड़ी से चलने को तैयार थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आई अन्य गाड़ी ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी गाड़ी करीब 50 मीटर तक घिसटटी गई। इस घटना में उनकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी चालक व उसके दो दोस्तों को पकड़ने की कोशिश की गई। दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने इस घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस आयुक्त और सीएम को शिकायत करेंगे। वहीं आईओ बलदेव का कहना है कि उनको किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed